मप्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार, पर फिर भी शिवराज सरकार के राजनैतिक कार्यक्रमों में कोई कटौती नहीं!

मप्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार, पर फिर भी शिवराज सरकार के राजनैतिक कार्यक्रमों में कोई कटौती नहीं!

 मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच चुकी है,  पर उपचुनाव को लेकर भाजपा सरकार में जैसे कमर कस ली है. भाजपा का जुमला है कि वह हर हाल में कुर्सी लेकर दम लेंगे. मध्य प्रदेश में चुनावी कार्यक्रमों के दौरान लगातार सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई.

 राजधानी भोपाल में भी आज रिकॉर्ड टूट गया पहली बार 291 नए मरीज सामने आए हैं  मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1901 हो चुकी है जो बेहद चिंतनीय है..

 पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों उपचुनाव की वजह से जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के उत्सव कर रहे हैं. 

 अब मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमण के मामले में देश में 16वें  स्थान पर पहुंच चुका है.

 

Exit mobile version