खरगोन में एक सरफिरे ने ATM में लगाई आग, लेकिन कैश सुरक्षित

खरगोन में एक सरफिरे ने ATM में लगाई आग, लेकिन कैश सुरक्षित।

मध्यप्रदेश/खरगोन:- मध्यप्रदेश के खरगोन में एक सिरफिरे युवक ने ATM में आग लगा दी.वह एटीएम के अंदर गया बोतल से पेट्रोल छिड़का फिर बाहर जाकर माचिस जला कर फेंक गया।जिस वजह से मशीन का ऊपरी फाइबर वाला हिस्सा जल गया लेकिन कैश को कुछ नही हुआ।इस घटना का वीडियो CCTV फुटेज में देखा गया है पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया।

हालांकि घटना के समय लाइन पर काफी लोग लगे हुए थे.लेकिन किसी ने भी उस सिरफिरे को नही रोका बाद में स्थानीय लोगो द्वारा आग पर काबू पाया गया।घटना के कुछ देर बाद तक वह ATM के बहार ही खड़ा रहा फिर पैदल ही पैदल वह निकल गया सोचने की बात तो यह है कि युवक घटना करके  घटनास्थल पर खड़ा रहा लेकिन पुलिस ने नही आ पाई CCTV फुटेज के वीडियो में युवक के पहनावे से शिक्षित नज़र आ रहा है उसके पास एक काले रंग का बैग भी है लेकिन अभी तक ये समझ नही आ रहा है कि युवक ने ये कदम क्यूं उठाया।

Exit mobile version