सभी खबरें

ग्वालियर-दतिया में बड़े ब्रांड के नाम पर नकली जूता बनाने वाली 2 फैक्ट्री पकड़ाई, नकली माल जब्त

ग्वालियर: दिल्ली से कोर्ट ऑफ कमिश्नर की टीम ने लोकल पुलिस की मदद से ग्वालियर और दतिया में 2 नकली जूते बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा हैं जिसमे मशीन सहित 4-5 करोड़ रुपए का नकली माल बरामद किया गया है. यह कंपनियां ब्रांडेड के नाम पर कॉपी शूज तैयार कर रही थीं.

दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहे एक केस में जांच के बाद कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति की गई थी. स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कोर्ट कमिश्नर ने आशीर्वाद पॉलिमर्स और हिन्द पॉलिमर्स के नाम से संचालित दो फैक्ट्रियों पर छापामार कारवाई की.दोनों फैक्ट्री साहिबानी परिवार की हैं. दतिया और ग्वालियर स्थित इन फैक्ट्रियों में कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में एपीएआर, एटोक्स, एमपीआर ब्रांड के नाम से बने हुए तैयार जूते और कच्चा माल मिला है.

इस मामले की शिकायत रामानंद इंटरप्राइजेज के संचालक नरेश कुमार मदान ने की थी. वह ही अंचल में इन ब्रांड के जूते सप्लाई करते हैं, लेकिन काफी समय से उन्हें कंपनी के घटिया जूतों की शिकायत मिलने के बाद कंपनी संचालक ने अपने स्तर पर दतिया और ग्वालियर में नकली जूते बनने को लेकर जानकारी जुटाई और इस मामले की शिकायत पुलिस को की जिसके बाद कोर्ट ने स्थगन आदेश दिया. साथ ही नकली माल बनाने वाली कंपनियों से माल जब्ती के निर्देश दिए. ग्वालियर के साथ ही दतिया में भी नकली जूते तथा जूते बनाने के सांचे (डाई) जब्त किए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button