ग्वालियर में पड़ोसी के घर में बछड़े के घुसने पर लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग हुई, एक के पैर में लगी गोली, 2 घायल 

ग्वालियर में पड़ोसी के घर में बछड़े के घुसने पर लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग हुई, एक के पैर में लगी गोली, 2 घायल 

ग्वालियर/स्वाति वाणी:
ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रेहट में दो पक्षो में विवाद होने पर लाठी-डंडों और फायरिंग से हमला करने का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान एक गोली पड़ोसी के पैर में जा लगी। साथ ही 2 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पडोसी के घर में गाय के बछड़े के घुसने से हुआ विवाद
बताया जा रहा है की ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रेहट में रहने वाले पुरुषोत्तम व्यास का गाय का बछड़ा पड़ोस में रहने वाले व्यास फैमिली के बाड़े में घुस गया। जिसके कारण दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली चेतन व्यास के पैर में जा लगी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हमला करने वाले पड़ोसी जीतू व्यास, कंसारी व्यास, दिलीप, हरिओम, गूमा टिकला और अखिलेश व्यास मौके से फरार हो गए। पुलिस में फ़िलहाल हमला करने वाले 6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

Exit mobile version