सभी खबरें

बुरहानपुर में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर 6 महीने तक दुष्कर्म कर किया गर्भवती,आरोपी को मिली दोहरी उम्रकैद की सज़ा

बुरहानपुर में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर 6 महीने तक दुष्कर्म कर किया गर्भवती,आरोपी को मिली दोहरी उम्रकैद की सज़ा

बुरहानपुर. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला एक बार फिर सामने आया है बुरहानपुर से। जहा एक नाबालिग यानि कि 16 साल की लड़की को 23 साल के मुकेश ने पहले शादी करने की बात कहकर उसके घर से दूसरी जगह ले गया फिर वहा ले जाकर लगातार उसके साथ 6 महीने तक दुष्कर्म करता रहा और शादी भी नही की जिसके बाद नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई लेकिन हाल ही में आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है।

क्या था पूरा मामला  

खकनार के ग्राम झिरमिटी में 4 नंवबर 2016 की सुबह 11 बजे 16 वर्षीय लड़की की मां काम के लिए खेत गई थी। इसी दौरान 23 वर्षीय मुकेश पिता मोतीराम शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ ले गया। मां दोपहर 1 बजे घर लौटी तो बेटी घर में नहीं थी। शाम 6 बजे पति के काम से लौटने पर उसने बेटी के नहीं मिलने की बात बताई। इस पर परिचित और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद 5 नवंबर को खकनार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। घटना के 6 महीने बाद पुलिस ने किशोरी को महाराष्ट्र के आकोट से बरामद किया, तब वह गर्भवती थी। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि मुकेश 4 नवंबर की दोपहर शादी करने का झांसा देकर साथ ले गया था। वह गांव से पैदल तुकईथड़ तक गए और वहां से ट्रेन में बैठकर महाराष्ट्र के आकोट चले गए। मुकेश ने ग्राम मोहाला के एक खेत में बनी टपरी में रखा। दुष्कर्म किए जाने से वह गर्भवती हो गई। वह शादी करने के लिए कहती थी लेकिन मुकेश हर बार टाल देता था।

न्यायालय ने आरोपी को सुनाई सज़ा

आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उस पर 23 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया। फैसला सोमवार को तृतीय अपर सत्र न्‍यायाधीश केएस बारिया की अदालत ने दिया। घटना 4 नवंबर 2016 की है। जुर्माने की राशि में से 20 हजार रुपए पीड़िता को देने के भी आदेश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button