
भोपाल : नौकरी के लिए मार्कशीट जरूरी होता है और अगर आपको तय समय पर मार्कशीट ही मिले और आपके परीक्षा परिणाम ना मिले तब आप पर क्या बीतेगा जरा सोचिए ! प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन नंबर पर ऐसी अनगिनत शिकायतें दर्ज हो रही है।
क्या है मामला
दरअसल प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन नंबर विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों की समस्या प्रमुख रूप से उभरी है। गौरतलब यह है कि उच्च शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेकर प्राचार्य और अतिरिक्त संचालकों को फटकार भी लगाई है।लेकिन फिर भी इससे छात्रों को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आते हैं। इसका प्रमुख कारण है समस्या को हर स्तर पर टालमटोल करना। जिससे विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शिकायतों का अंबार लग गया है। बता दें छात्रों ने मूलता कॉलेज प्रबंधन और यूनिवर्सिटी द्वारा मांगी गई जानकारी समय पर नहीं देने का आरोप लगा रहे है।सबसे ज्यादा लापरवाही प्रैक्टिकल एग्जाम के नंबर भेजने में की जा रही है। छात्रों का यह भी आरोप है कि उनके मार्कशीट में ढेरों गलतियां हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।