रीवा : देशभर में फैली कोरोना महामारी से प्रवासी श्रमिकों का पलायन निरंतर जारी, देखें तस्वीरों में

रीवा से गौरव सिंह की रिपोर्ट
देशभर में फैली कोरोना महामारी से प्रवासी मजदूरों का पलायन निरंतर जारी है जिसमें आए दिन यह देखा जा रहा है कि कभी ट्रक के सहारे तो कभी मोटरसाइकिल व साइकिल कुछ नहीं मिला तो पैदल ही चलकर प्रवासी मजदूर अपने घर की ओर जा रहे हैं, इसी कड़ी में आज रतहरा टोल प्लाजा स्थित यह दृश्य देखने को मिला कि ट्रकों में लदकर भारी तादाद में मजदूर महाराष्ट्र से यूपी व बिहार की ओर जा रहे हैं जिसमें ट्रकों की लंबी भीड़ देखने को मिली।
प्रदेश के बाहर मुंबई , गुजरात में फंसे श्रमिक प्रतिदिन हजारों की संख्या में स्वयं पहुंच रहे हैं । सरकारी सुविधाओं के इंतजार में अधिकांश श्रमिकों की आंखे पथरा गईं । लॉकडाउन का सब्र टूट गया । घर के लिए पैदल ही कूच कर दिए। रास्ते में ट्रक , ट्रेलर , बस आदि की छतों पर जानजोखिम में डाल कर सफर कर रहे हैं । घर पहुंचने को बेचैन श्रमिको के पास पैसे तक नहीं है । कर्ज लेकर यात्राकर रहे हैं । सप्ताहभर के भीतर ट्रकों की छतों पर रात – दिन सफर कर रहे हैं , आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं । चार दिन पहले चोरहटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में कई श्रमिक घायल हुए थे , जिनमें से तीन की मौत भी हो चुकी है । बाहर से आने वाले प्रवासी बदलहाल झेल रहे हैं ।




