इमरती देवी ने कहा अगर कमलनाथ पर मामला दर्ज नहीं होता है तो दे दूंगी जान, सिंधिया ने कहा लेना होगा बदला 

इमरती देवी ने कहा अगर कमलनाथ पर मामला दर्ज नहीं होता है तो दे दूंगी जान, सिंधिया ने कहा लेना होगा बदला 

 मध्यप्रदेश की राजनैतिक गलियारों में सियासत शुरू है. 1 दिन पूर्व ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था. जिसके बाद भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया कल भारतीय जनता पार्टी ने 2 घंटे का मौन रखा.. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना था कि जो अपराध कमलनाथ ने किया है उस अपराध का प्रायश्चित वर्तमान मुख्यमंत्री करेंगे. इसके साथ ही इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मौन रखा.. 
 मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री इमरती देवी भावुक हो गई और उन्होंने कहा कि अगर कमलनाथ और अजय सिंह राहुल पर एफ आई आर या हरिजन एक्ट दर्ज़ नहीं होता है तो वह अपनी जान दे देंगी. 
 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा कि महिला माटी की अस्मिता होती है, पर कमलनाथ में किसी भी चीज का ध्यान नहीं दिया. लेकिन हर हाल में इसका बदला लेना ही होगा. 
 महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री पद से हट गए इसीलिए पागल हो गए. 

 बता दें कि इससे पूर्व भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. कल भाजपा के धरना स्थल पर मीनाक्षी नटराजन के होर्डिंग लगे हुए थे, ऐसे पूर्व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें टंच माल कहा था.. 
 अब देखना यह होगा कि आगे आने वाले समय में मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में और क्या क्या होने वाला है. फिलहाल उप चुनाव की तैयारी जोरों शोरों पर है.. वही इस पूरे मामले पर कमलनाथ ने माफी मांगने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा है कि भाजपा नया तूल दे रही है.

Exit mobile version