इमरती देवी ने अपने "पार्टी जाए भाड़ में" वाले बयान पर दी सफाई, कहा मैंने कांग्रेस के लिए बोला 

इमरती देवी ने अपने “पार्टी जाए भाड़ में” वाले बयान पर दी सफाई, कहा “मैंने कांग्रेस के लिए बोला”

द लोकनीति:डेस्क गरिमा श्रीवास्तव 

 मंत्र इमरती देवी का एक बयान तेजी से वायरल हुआ जिसमें वह किसानों से बात कर रही हैं. और उसी दौरान कहा है पार्टी जाए भाड़ में.. 
 जिसके बाद अब महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस बयान पर सफाई दी है और कहा कि मैंने कांग्रेस के लिए बोला था. 

मंत्री इमरती देवी के इस बयान के बाद कांग्रेस ने इसकी निंदा की थी। वहीं, अभी वाला बयान भी प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। मंत्री इमरती देवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नें किसान आंदोलन के समय जिंदाबाद के नारे लगाए थे. इसीलिए मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए बोला था
मैं बीजेपी की पूजा करती हूं… 

 क्या था पूरा मामला:- 

मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीख करीब आते जा रही है.. प्रदेश के नेता बयान बाजी करने में मस्त हैं. इसी बीच इमरती देवी का एक वीडियो सामने आया जिसमे वह अपना चेहरा उजागर करने की कोशिश कर रही हैं. 
उन्होंने कहा की “पार्टी जाए भाड़ में……”

 इमरती देवी ने कहा कि जहाँ इमरती देवी खड़ी हो जाएंगी वह पूरा हिंदुस्तान खड़ा हो जाएगा…
 मैं आप सबके लिए लड़ रही हूं पार्टी जाए भाड़ में… 
 बता दें कि इमरती देवी डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं. हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  इमरती देवी को आइटम कहा था जिसके बाद सियासत शुरू हुई थी
. मीडिया के सामने इमरती देवी के आंसू भी छलक गए. उन्होंने कहा था कि जब तक कमलनाथ पर एफ आई आर दर्ज नहीं होता और हरिजन एक्ट नहीं लगाया जाता तब तक वह चैन की सांस नहीं लेंगी,  अगर यह सब नहीं किया जाता है तो वह जान दे देंगी.

 इमरती देवी ने पार्टी जाए भाड़ में बाली बयान पर सफाई दी है..

Exit mobile version