
उपचुनाव में Drama, Action और Emotion चरम पर, इमरती ने सभा में छलकाए आंसू, सिंधिया आए फॉर्म में
डबरा:- उप चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में सियासत जारी है. 2 दिन पूर्व ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ ने महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था जिसके बाद भाजपा लगातार उन पर निशाना साध रही है.
इस मामले को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी इमोशन और ड्रामा दिखाकर वोट जुटाने में लगी हुई है. डबरा विधानसभा सीट पर जनता को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरे फॉर्म में आ गए. स्टेज पर ही मंत्री मध्य देवी मौजूद थे और उन्होंने अपने आंसू छलका दिए जिसके बाद सिंधिया ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इस महिला के साथ खड़ा है, ज्योतिरादित्य देश की हर महिला के साथ है.
और ज्योतिरादित्य सिंधिया डबरा का चुनाव लड़ रहा है.
बता दे कि भारतीय जनता पार्टी ने डबरा सीट से इमरती देवी को प्रत्याशी चुना है..
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कह रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ माफी मांगे पर कमलनाथ माफी मांगने की जगह आइटम के अलग-अलग अर्थ बता रहे हैं..
अब देखना होगा कि आने वाले समय में उप चुनाव से पहले और कितना सियासी घमासान होना बाकी है.