सभी खबरें

नहीं थम रहा रेत का अवैध उत्खनन अंजड के छापरी रोड में रेत का अवैध भंडारण जब्त..

नहीं थम रहा रेत का अवैध उत्खनन अंजड के छापरी रोड में रेत का अवैध भंडारण जब्त..

अंजड से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – जिले में प्रतिबंध के बावजूद रेत के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन का खेल चल रहा है। सूचनाओं पर राजस्व विभाग कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को भी दो स्थानों पर कार्रवाई की गई। अवैध रूप से बालु रेत के भंडारण की गई लगभग 35 से 40 ट्राली बालु रेत जब्त की।

तहसीलदार राजेश कोचले ने बताया कि क्षेत्र में रेत का उत्खनन प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान अलग अलग जगहों से बालु रेत की निकासी कर छापरी रोड पर भंडारण करने की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई है। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर अवैध रूप से जमा कर रखी गई बालू रेत के स्टाक की तलाश करने के लिए विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।  

35 से 40 ट्रॉली अवैध रेत जब्त

अंजड से छापरी जाने वाले रोड किनारे अवैध रूप से संग्रहित कर रखी गई लगभग 35 से 40 ट्रॉली रेत को तहसीलदार अंजड ने जब्त किया और तहसील कार्यालय के पास पडे रिक्त स्थान पर फिलहाल डलवाया जा रहा है। तहसीलदार राजेश कोचले को सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध भंडारण को जब्त किया गया है। कार्यवाही में राजस्व विभाग का अमला भी मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button