अब विभागों के बंटवारे को लेकर "महाराज" ने "मामा" पर डाली अड़ी, की ये बड़ी मांग

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो चूका हैं। बीती गुरुवार यानी 2 जुलाई को 28 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें से 20 मंत्री कैबिनेट स्तर के हैं तो आठ को राज्यमंत्री बनाया गया हैं। खास बात ये है की 9 मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के हैं। मंत्रियों को शपथ लिए हुए 5 दिन हो चुके है, लेकिन अब तक विभागों का बटवारा नहीं हो सका हैं।
जबकि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 3 दिन के दिल्ली दौरे पर रहे, जहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय गृहमंत्री से भी मुलाकात की। हालांकि कल दिल्ली से भोपाल लौटे सीएम शिवराज ने इसको लेकर बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा की अभी विभागों को लेकर वह और वर्कआउट करेंगे। जिसको लेकर ये तय हो गया है कि विभागों को लेकर बीजेपी (BJP) में अभी भी खींचतान मची हुई है? कयास लग रहे हैं कि विभागों को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज के बीच अभी भी पेच फंसा हुआ हैं।
खबरों की मानें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते हैं कि पब्लिक से जुड़े हुए डिपार्टमेंट उनके समर्थक मंत्रियों को दिए जाएं। जबकि शिवराज सिंह यह डिपार्टमेंट अपने खेमे के मंत्रियों को देना चाहते हैं। यही वजह है कि फैसला दिल्ली पर छोड़ा गया हैं। इसके अलावा सूत्रों की मानें तो विभागों का बंटवारा दोबारा किया जा सकता हैं। जिसके तहत पहले से शामिल मंत्रियों के विभागों में भी कुछ फेरबदल किया जा सकता हैं।

.jpeg)


