सभी खबरें

Big Breaking :- कांग्रेस का नया दांव, सिंधिया खेमे के इस्तीफा दिए सभी विधायकों के इस्तीफे अस्वीकार,

भोपाल :-  विधानसभा अध्यक्ष ने सिंधिया समर्थक 19 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए हैं। एक बार फिर से कांग्रेस अपनी रणनीति चला रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा अस्वीकार करते हुए कहा कि यह इस्तीफा नियम के विरुद्ध है।
बता दें कि सिंधिया समर्थक विधायकों ने इस्तीफा दिया था। जिसके बाद राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के मुहर लगने का सब इंतज़ार कर रहे थे।

दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) और रणदीप सुरजेवाला ने इस्तीफा दिए हुए लोगों पर तंज कसा है कि अगर उन्होंने इस्तीफे दिए हैं तो वह भोपाल में क्यों मौजूद नहीं है।
इस हिसाब से यह गलत है वह पैसे पर भाजपा के बिक रहे हैं।
मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि 19 कांग्रेस के विधायक भाजपा के कब्जे में है। फ्लोर टेस्ट नहीं हो सकता क्योंकि 19 विधायकों द्वारा प्रस्तुत इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं। उन्हें शारीरिक रूप से अध्यक्ष के सामने आना चाहिए।

अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस की कौन कौन सी रणनीति सामने निकल कर आ रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button