"शिव राज" में फैलता जा रहा है अवैध शराब का धंधा, गांव ढाबों में अवैध शराब की भट्टियां, हाईवे पर शराब बेचते है बच्चे
.jpeg)
मप्र में फैला अवैध शराब का धंधा, गांव ढाबों में अवैध शराब की भट्ठियां, हाईवे पर शराब बेचते है बच्चे
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में शराब माफिया चरम पर है, जहरीली शराब बेचने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी बीच सरकार ने अब ऑनलाइन शराब बेचने की बात भी कर दी है.प्रदेश में शराब बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है गांव के ढाबों में जहरीली शराब बनाने वाली भट्ठियां धधक रही है. घर-घर में जहरीली शराब बनाने का इंतजाम किया गया है, लोगों ने जहरीली शराब को आय का आसान जरिया बना लिया है घर में शराब बनाई जाती है और बच्चे हाईवे पर जाकर बेचा करते हैं.
धार जिले के धामनोद के पास बूटी गांव में लोग पुलिस से बचने के लिए घर में ही शराब बना रहे हैं दर्जनों घरों में शराब की भट्ठियां बनी हुई है जहां पर जहरीली शराब बनाई जाती है.कमरों में एक तरफ पानी का टैंक है तो दूसरी तरफ शराब बनाने की भट्टियां.
ऐसा ही खरगोन के भील गांव के बस्ती में भी है जहां पर लोगों ने कमरों के अंदर भट्टियां बना रखी है.
हाल ही में जहरीली शराब पीने से मुरैना में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इससे पहले उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई थी.
टांग दूंगा लटका दूंगा की बात करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं.
गुना जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र में बिड़आई नाम के कस्बे के 80 फीसदी घरों में शराब बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है.वहीं दूसरा इलाका चाचौड़ा क्षेत्र के भानपुरा का है. इन जगहों पर आसपास परिंदा भी पर नहीं मार सकता है भट्टीयो से दो किलोमीटर दूर वहां पहुंचने वाले हर रास्ते पर शराब माफिया और उनके लोग तैनात है जो किसी के भी आने पर उनसे आने का कारण पूछते हैं. दैनिक भास्कर की टीम सबसे पहले इन जगहों पर पहुंची और पड़ताल में यह बात सामने आई कि लंबे समय से यह गोरखधंधा चल रहा है…
जब ऐसे मामले उजागर होते हैं तो सरकार की आंख खुलती है. पर तब तक यह जहरीली शराब आम लोगों तक पहुंच चुकी होती है. शिवराज सिंह चौहान अपने हर भाषण में कहते हैं कि वह मध्यप्रदेश से शराब माफिया खत्म करेंगे. पर माफिया खत्म होने की बजाय शराब माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. इस पूरे मामले पर मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि प्रदेश के जिन इलाकों में भी जहरीली शराब बनाई जा रही है हम उन सभी जगह टीम बनाकर कार्रवाई करेंगे.
नेता मंत्रियों की बातें भी बस कुछ दिन तक की है. फिर कुछ दिन बाद अगला मामला सामने आ जाएगा और फिर इनकी कार्रवाई यहीं पर खत्म हो जाएगी.




