सभी खबरें

अवैध शराब की बिक्री : पुलिस ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार, भेजा जेल….ये है पूरा मामला  

अलीराजपुर : मध्यप्रदेश के अलीराजपुर से एक मामला सामने आया है जहां अवैध शराब की बिक्री के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता नारायण अरोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े नारायण अरोड़ा का नगर में बड़ा कारोबार भी है।

वहीं, इस गिरफ़्तारी के बाद अब मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है, जिला कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना है कि प्रशासन प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेताओं के दबाव में झूठे केस दर्ज करा रहा है। इससे निष्पक्ष चुनाव कराने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से की जाएगी।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, अवैध शराब की बिक्री के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता नारायण अरोड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार नारायण अरोड़ा के खिलाफ पूर्व से छह से सात आपराधिक प्रकरण दर्ज है। 

एक आरोपित ने लिया था नारायण अरोड़ा का नाम 

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी तब की गई जब अवैध शराब की तस्करी करते गिरफ्त में आए आरोपित ने पूछताछ में नारायण अरोड़ा का नाम कबूला था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गांव रिंगोल में एक आरोपित को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह कमीशन पर कांग्रेस नेता अरोड़ा की अवैध शराब बेच रहा था। इसके बाद टीम ने आजादनगर में यह कार्रवाई की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button