खेल रत्न का नाम बदलने से गोल्ड मिला है,तो देश का नाम बदल कर अमेरिका रख दीजिए:कांग्रेस सांसद। 

रीवा:- हालही में प्रधानमंत्री मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल कर मेजर ध्यानचंद पुरस्कार रखा था जिस पर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ होगी है। मध्य प्रदेश के रीवा में आज कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधे उन्होंने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का पक्ष रखा इस दौरान खेल रत्न पुरस्कार पर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि अगर नाम बदले जाने से स्वर्ण पदक की प्राप्ति हुई तो भारत देश का नाम बदल कर अमेरिका रख दिया जाए जिससे भारत में राम राज्य वापस आ जाएगा वहीं सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार पुरे देश में गोडसे विचारधारा को स्थापित करना चाहती है। 

क्यूंकि उनका कहना है कि नाम बदल जाने के अगले ही दिन टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत देश का नेतृत्व करने वाले नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया सोशल मीडिया सहित राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होने लगी कि नाम बदलने के तुरंत बाद ही स्वर्ण पदक मिलना बड़ा ही ताज्जुब का विषय है जिस पर अब कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार वार किए जा रहे है। 

वहीँ सांसद ने कहा कि नाम बदलना भारतीय जनता पार्टी की फितरत हो गई है जिसके चलते अब खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला गया है. इसके साथ ही राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल ने बीते दिनों मध्य प्रदेश कैबिनेट के मंत्री विश्वास सारंग के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण महंगाई आई है के बयान पर भी निशाना साधा था उन्होंने कहा है कि भाजपा के बस की बात नहीं है इन्हें शांति के साथ बैठ जाना चाहिए। 

Exit mobile version