
अगर सरकार पेट्रोल डीजल पर 8.5 रुपये कम करती है तो इससे राजस्व पर क्या असर पड़ेगा
भोपाल/रोहित शर्मा। वर्तमान में पेट्रोल डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर है जिससे आम जनता बहुत ज्यादा बेहाल है क्योंकि पेट्रोल डीजल आम से लेकर ख़ास तक एक आवश्य्क वस्तु बन गया है। आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल डीजल पर अगर सरकार 8. 5 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाती है तो उसके राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
आपको बता दे कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने का कारण सिर्फ राज्यों एव केंद्र द्वारा बढ़ाया गया टैक्स ही है जो आप पेट्रोल डीजल डलवाते हैं, उस पर आपको एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट जो राज्यों द्वारा लगाया जाता है उसे देना होता हैं। पेट्रोल पर 60 फीसदी और डीजल पर 54 फीसदी टैक्स राज्यों एव केंद्र की ओर से लगाया जाता हैं। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी एव राज्य सरकारे इस पर वैट या विक्रीकर लगाती हैं इसलिए अब आम जनता को पेट्रोल डीजल पर दाम कम होने से ही राहत की सांस मिलेगी।
द लोकनीति डेस्क