अगर BJP जीत गई 50 सीटें तो मैं खुद अपने हाथ से कर लूंगा मुंह काला : कांग्रेस नेता

ग्वालियर : मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है इससे पहले दोनों ही प्रमुख दलों (कांग्रेस-भाजपा) ने इसकी तैयारियां तो तेज़ कर ही दी है, साथ ही साथ बयानबाज़ी का दौर भी अपने चरम पर पहुंच गया है। 

इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलसिंह बरैया ने एक बड़ा बयान दिया है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। 

फूलसिंह बरैया ने कहा इस बात का दावा किया की 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रदेश में बहुत बुरी हालत होने वाली है। एससी, एसटी, अल्पसंख्यकों का इतना वोट मध्य प्रदेश में है कि BJP को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने 50 विधायक बना लिए तो मैं फूल सिंह बरैया भोपाल में राजभवन के सामने अपने हाथ से अपना मुंह काला कर लूंगा।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को जगायेंगे, भाजपा को वोट नहीं मिलेगा। मुसलमान, आदिवासी, एससी एसटी के वोट पर कांग्रेस का हक़ है। कांग्रेस का कोई भी वोट नहीं कटेगा।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी संविधान मिटाने की बात करती है तो उसके साथ कौन जायेगा?

Exit mobile version