अगर क्वारंटीन को लेकर कोई भी करे ज़बरदस्ती तो मुझेे फौरन लगाओ फ़ोन – आरिफ मसूद

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर अब भी जारी हैं। भोपाल का जहांगीराबाद इस समय कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ हैं। इसी बीच भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एक वीडियो जारी किया हैं। जिसमें उन्होंने लोगों से अपील करी के किसी को भी कोरोना से घबराने की ज़रूरत नहीं हैं।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने ये भी कहा कोरोना पॉजिटिव होने के कारण कोई भी किसी को परेशान नहीं करेगा। अगर आप को कोई परेशानी है तो आप मुझे फोन लगाए। 

दरअसल, कोरोना पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के बाद उसके संपर्क में आये सभी लोगों को क्वारंटीन करा जा रहा हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी व प्रशासन के लोग जबरजस्ती अस्पताल भेज रहे हैं। इसके लिए विधायक आरिफ मसूद ने वीडियो जारी कर कहा कि अगर आप घर में क्वारंटीन रहना चाहता है तो अब घर मे रह सकते हैं। कोई आपसे ज़बरदस्ती नहीं करेगा। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि आप अपने घर में रहे कोई आप को परेशान करें तो हमें कॉल करें।

आरिफ मसूद ने कहा कि अगर कोई पुलिसवाला या अन्य जबरदस्ती करता है तो मुझे फ़ोन लगाए।

 

Exit mobile version