आईसीएमआर ने बनाई योजना हर दिन होगें 14 लाख लोगों के टेस्ट

नई दिल्ली। आयुषी जैन. दुनिया में कोरोना का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है,  हर रोज नए मामलों की पुष्टि हो रही है आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1400000 के पार हो चुकी है बढ़ते संक्रमण को देख आईसीएमआर ने योजना बनाई है. प्रतिदिन 14लाख लोगों की जांच की जाए.
सूत्रों के मुताबिक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कोरोना वायरस टेस्टिंग को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. आईसीएमआर के सूत्रों ने बताया कि आईसीएमआर ने हर रोज 10 लाख सैंपल की जांच करने की योजना बनाई है. हालांकि देश में फिलहाल कोरोना वायरस के लिए हर रोज करीब पांच लाख सैंपल की जांच की जा रही है.

देश में फिलहाल हर रोज लाखों की संख्या में सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,62,91,331 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं. वहीं 25 जुलाई को 4,42,263 टेस्ट हुए हैं. इसके अलावा टेस्टिंग लैब बढ़कर 1307 हो चुकी हैं. इनमें 905 सरकारी लैब हैं. वहीं 402 निजी लैब हैं.

Exit mobile version