भोपाल:- लगातार होने वाले तबादलों से चर्चा में आये IAS अफ़सर लोकेश जांगिड़ को फ़ोन पर मिली धमकी, DGP से पुलिस सुरक्षा की गुहार

भोपाल:- लगातार होने वाले तबादलों से चर्चा में आये IAS अफ़सर लोकेश जांगिड़ को फ़ोन पर मिली धमकी, DGP से पुलिस सुरक्षा की गुहार

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश में लगातार होने वाले तबादलों से चर्चा में आये IAS अफ़सर लोकेश जांगिड को फ़ोन पर धमकी मिली है, जिसके बाद उन्होंने DGP से पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है.

 पत्र लिखकर उन्होंने DGP को किसी अनजान द्वारा फोन पर मिले धमकी की बातें बताई है.

कैसे चर्चा में आये लोकेश जांगिड़:-

बड़वानी जिले में अपर कलेक्टर पद पर तैनात आईएएस लोकेश जांगिड़ का तबादला राज्य शिक्षा केंद्र में कर दिया गया। ऐसे में लोकेश ने आईएएस अधिकारियों के एक ग्रुप में बड़वानी कलेक्टर और मध्यप्रदेश में अफसरों के कामकाज को लेकर तमाम बातें लिखीं, जिससे राज्य की सियासत गरमा गई है। हालांकि, आईएएस लोकेश की इस चैट ने राज्य सरकार को नाराज कर दिया, जिसके बाद उन्हें नोटिस भेज दिया गया।

बताते चले कि आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ 2014 बैच के हैं। पिछले साढ़े चार साल की नौकरी के दौरान उनका आठ बार तबादला किया गया. जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि वायरल स्क्रीन शॉट में जांगिड़ ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि ईमानदार होने की वजह से मेरा तबादला किया गया। इसके बाद लोकेश कुमार जांगिड़ ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को अंतरराज्यीय डेप्युटेशन के लिए पत्र लिखा है। एमपी में लोकेश कुमार जांगिड़ की पहली तैनाती श्योपुर जिले के विजयपुर में एसडीएम के रूप में एक नंवबर 2016 को हुई थी। वहीं, कुछ महीने पहले भोपाल स्थित मंत्रालय में उनकी नई पदस्थापना हुई है। हाल ही में उनका तबादला एडिशनल एमपी राज्य शिक्षा केंद्र में हुआ है। इसके पहले वह बड़वानी में अतिरिक्त कलेक्टर थे।

Exit mobile version