
मध्यप्रदेश/ग्वालियर – शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री और सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच उनका एक फेसबुक पोस्ट भी सियासी गलियारों के साथ ही जनता के बीच भी चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं।
हालही में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि 'आप सभी को सूचित करते हुए मुझे खेद हो रहा है कि मैं अपने निजी व अपरिहार्य कारणों के चलते 4 जनवरी से 10 जनवरी तक दूरभाष या आपके बीच उपस्थित होने में असमर्थ हूं। आपके बीच उपस्थित न होने के लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं और आशा करता हूं कि आप मेरी भावनाओं को समझकर मेरा सहयोग करेंगे। पोस्ट में मंत्री तोमर ने आगे लिखा कि आपकी समस्याओं को लेकर ग्वालियर व भोपाल कार्यालय के लिए निम्नलिखित दूरभाष नंबर हैं जहां आपकी समस्या को सुलझाने की हर संभव मदद की जाएगी। भोपाल कार्यालय- 07552760082, ग्वालियर कार्यालय- जीएल मांझी, निज सचिव (9827383181), मृगेन्द्र कुशवाह, निज सचिव (9826225234, 8319697690)
हालांकि कुछ लोगों का तर्क है कि ये सूचना सिर्फ ग्वालियर के लोगों के लिए है और मंत्री जी अपने भोपाल आवास पर हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि मंत्री जी के दोनों मोबाइल बंद आ रहे हैं और वो भोपाल आवास पर भी नहीं हैं। हालांकि सच क्या है इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है और मंत्री जी कहां हैं इसके बारे में भी कुछ सही जानकारी नहीं मिल पाई हैं।
बता दे कि प्रद्युम्न सिंह तोमर किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी को सरकारी टॉयलेट साफ़ करते हुए नज़र आते है तो कभी नालियों की सफाई। बीते दिनों एक हाथ ठेले वाली मदद करने के लिए वो गाड़ी से उतरकर हाथ ठेला धकेलते हुए नजर आए थे।