मैं आज भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहा हूं, कमलनाथ जी ने दी है बहुत सारी जिम्मेदारी – पूर्व मंत्री 

मध्यप्रदेश/ग्वालियर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ फ़िलहाल 2 बड़े पद संभाले हुए हैं। एक नेता प्रतिपक्ष और दूसरा प्रदेशाध्यक्ष का। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के सवाल पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि मैं एक साधारण कार्यकर्ता की तरह हूँ। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी वो निभाऊँगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आज भी मैं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहा हूं। कमलनाथ जी ने मुझे बहुत सारी जिम्मेदारी दी है, मजबूती से कांग्रेस का पक्ष सदन में रखता हूँ। 

इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह का कार्यकाल काले इतिहास के रूप में लिखा जा रहा हैं। यह प्रजातंत्र के विरोधी हैं इनका बस चले तो यह चुनाव भी ना होने दें।

वहीं, शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के जवाहर लाल नेहरू को महंगाई के लिए दोषी ठहराने वाले बयान पर गोविंद सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास सारंग की मानसिकता पर दया आती हैं। जो व्यक्ति 60 साल पहले चला गया, उसके लिए इस तरह का बयान देना उनकी मानसिकता को जाहिर करता हैं। देश मे जब सुई भी नही बनती थी तब वह देश में टेक्नोलॉजी लेकर आये थे।

Exit mobile version