नागरिकता कानून के विरोध में हैदराबाद में दिखा विशाल हुजूम

नागरिकता कानून के विरोध में हैदराबाद में आज एक बहुत बड़ा प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शन का नाम 'मिलियन मार्च' रखा गया है. यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है. जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि यह पिछले कुछ सालों में हैदराबाद में हुआ सबसे बड़ा प्रदर्शन है.

 

प्रदर्शन में अपना समर्थन दर्ज कराने के लिए कुछ दुकानें और स्कूल बंद रहे. गौरतलब है कि यह प्रदर्शन धरना चौक पर चल रहा है.

इतना ही नहीं तेलंगाना प्राइवेट स्कूल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने लगभग 1200 स्कूल प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे आधे दिन का अवकाश अपने छात्रों और शिक्षकों को दें. ताकि वे इस मार्च में हिस्सा ले सकें.

Exit mobile version