सभी खबरें

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने की हत्या

मध्यप्रदेश के सतना से दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है| जहां पति ने पत्नी की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। दरहसल, मामला कानपुर स्थित बांद्राधीश आश्रम के पास का है जहां पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका तो पति ने पत्नी की हत्या कर दी| बता दें की शनिवार को सुबह खेतो में धान का रोपा लगाने गए मजदूरों ने शव पड़ा देखा तो मजदूरों ने मझगवां पुलिस को इस मामले की सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कानपुर स्थित बांद्राधीश आश्रम के पास एक महिला का शव खेत में बने घर के पास पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला क़ी पहचान आशा मवासी पति रामबालक मवासी के रूप में की गई है। उसके शरीर पर डंडे और हथौड़ी से चोट पहुंचाए जाने के निशान मिले हैं। थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटा रही है। घटना की स्पष्ट वजह तो अभी तक सामने नही आई है लेकिन पुलिस के मुताबिक रामबालक मवासी अपनी पत्नी और छोटे बच्चों के साथ खेत में एक छूटे से घर में रहता था।
पत्नी की हत्या करने के बाद राम बालक वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर मझगवां पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button