सभी खबरें
कुक्षी:- परीक्षा परिणाम में अजा सीनियर बालक छात्रावास का परिणाम 100 प्रतिशत रहा

कुक्षी:- अजा सीनियर बालक छात्रावास का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
कुक्षी/मनीष आमले – स्थानीय अजा सीनियर छात्रावास के अधीक्षक बापूसिंह चौहान ने बताया कि अजा सीनीयर छात्रावास में कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा । 17 विद्यार्थियों में से 15 प्रथम व 2 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए ।
9 विद्यार्थी मुख्यमंत्री मेधावी लेपटॉप योजना में चयनित हुये । सोनू सोलंकी , अनिल अलावा , रिकाम बामनिया , चनकसिंह तिनकु , रविन्द्र सोलंकी , प्रवीण बंडोडिया संदीप बघेल नितेश बघेल शिवराम चौहान ने 75 प्रतिशत से लेकर 88 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किये । छात्रों को इस उपलब्धि पर बीईओ महेश चतुर्वेदी व संस्था प्राचार्य मोहनसिंह बघेल ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की ।




