सभी खबरें

हॉर्स ट्रेडिंग :- अचानक दिल्ली से मुंबई पहुंचे निर्दलीय विधायक शेरा,जानें क्या है यह बड़ी वजह

  • मुंबई पहुंचे शेरा
  • राजनैतिक गलियारों में सियासी मायने निकलने हुए शुरू
  • शेरा ने कहा कमलनाथ हैं मेरे बॉस

मुंबई :- निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा(Surendra Singh Shera) हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर विशेष चर्चा में हैं। इस वक़्त निर्दलीय विधायक शेरा की सबसे ज्यादा पूछ है। शेरा कल बंगलोर से भोपाल आये और मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के साथ उनकी बैठक भी हुई जिसके बाद वह अचानक देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इस वक़्त की बड़ी खबर यह है कि शेरा मुंबई पहुँच चुके हैं। मुंबई (Mumbai) पहुँचने पर राजनैतिक गलियारों में फिर से बातें बननी शुरू हो गयी हैं।
शेरा का लगातार सियासी भ्रमण पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ उनके बॉस हैं।
बताया जा रहा है कि कल फिर शेरा भोपाल वापस आ जाएंगे।
अब उनके भ्रमण को लेकर भिन्न भिन्न सियासी मायने सामने आ रहे हैं। पर शेरा ने यह साफ़ किया है कि यह उनकी व्यक्तिगत यात्रा है।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button