सभी खबरें

घरेलू हिंसा के आरोपी हनी सिंह दूसरी बार भी नहीं हुए कोर्ट में पेश,कहा-तबियत खराब है

हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने द्वारा घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया गया था। सिंगर की पत्नी की शिकायत पर दर्ज केस की सुनवाई तीस हजारी कोर्ट में चल रही है । जिसकी आज सुनवाई होनी थी लेकिन हनी ने कोर्ट में पेश होने से छूट मांगी है। सिंगर ने अपनी तबीयत ठीक न होने के चलते कोर्ट में पेशी नहीं कर पाए।इस मामले में हनी सिंह के वकील ने उन्हें अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली कोर्ट को आश्वासन दिया कि वह सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होंगे।  

हनी सिंह के वकील ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर 2021 को होगी।
खबरे ये भी है कि वकील की बाते सुनने के बाद कोर्ट ने हनी सिंह की मेडिकल रिपोर्ट और इनकम टैक्स रिटर्न्स की कॉपी मांगी है। कोर्ट ने सुनवाई में हनी सिंह के वकील की दलील पर कहा, 'कानून से ऊपर कोई नहीं है।' इस पर हनी सिंह के वकील ने कहा है कि वह जल्द से जल्द मेडिकल रिपोर्ट और इनकम टैक्स रिटर्न कोर्ट में पेश कर देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button