भोपाल में होम्योपैथी चिकित्सा से आशा की नई किरण, होम्योपैथी इलाज से 6 मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

भोपाल में होम्योपैथी चिकित्सा से आशा की नई किरण

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- भोपाल(Bhopal) में कोरोना वायरस के इलाज के लिए अब सरकार होम्योपैथी(Homeopathy) की तरफ भी अपना झुकाव बढ़ा रहे हैं. आपको बता दें कि होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय से छह कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर को रवाना हुए.

शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, में होम्योपैथिक पद्धति से कोविड पॉजिटिव(Corona Positive) मरीजों के इलाज में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

 मध्यप्रदेश(MadhyaPradesh) में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. पर होम्योपैथी चिकित्सा से अब मध्य प्रदेश वासियों के अंदर आशा की नई किरण लौट रही है.

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में कोरोना  संक्रमण के 194 मामले आए है. तो वहीं कुल मरीजों की संख्या अब 6859 हो गई है. भोपाल में 32 नए मरीज मिलें हैं और कुल संख्या अब 1392 पर पहुंच गई है, खुशखबरी की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना को 3571 लोग मात दे चुके हैं, वहीं 300 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है.

 

Exit mobile version