गृहमंत्री की चेतावनी, मास्क नहीं लगाने वालों को सीधे खुली जेल में डाल देंगे 

गृहमंत्री की चेतावनी, मास्क नहीं लगाने वालों को सीधे खुली जेल में डाल देंगे 

मध्यप्रदेश/निशा चौकसे:-  मध्य प्रदेश में कोरोन की स्थिति लगातार भयानक होती जा रही है. आए दिन प्रदेश में केस बढ़ रहे हैं. इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि फिलहाल की स्थिति में प्रदेश में लॉकडाउन और बाजार बंद करने का कोई प्रस्ताव विचारधीन नहीं है. साथ ही कहा कि तीसरी लहर रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को खुली जेल में डाल देंगे और मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना बढ़ा दिया जाएगा. 

कांग्रेस पर साधा निशाना कहीं यह बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीते दिन पंजाब में हुई घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि घटना के 16 घंटे बीत जाने के बाद भी कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह से सिद्धू का कोई बयान नहीं आया है ना ही उन्होंने इस पर कोई ट्वीट किया. साथ ही कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंघ इनके संबंध पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से बता चुके हैं. इमरान खान इन्हें भाई भाई कहते हैं. साथ ही कहा कि सोनिया गांधी पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर स्पष्टीकरण दें.

Exit mobile version