ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से बड़ी अपील, बताई ये बात

भोपाल : राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है और गुरुवार को राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भोपाल में हैं, जहां वो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ कांग्रेस नेताओं के एक सामूहिक भोज में शामिल होंगे। वहीं, दूसरी तरफ NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भी आज भोपाल आ रही है।

बता दे कि जल्द ही राष्ट्रपति का चुनाव होना है ऐसे में दोनों दलों की तरफ से रणनीति बनाने का काम भी तेज़ हो गया हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से बड़ी अपील की हैं।

मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से अपील करते हुए कहा की वे आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करे। नरोत्तम ने कहा है कि देश पहली बार एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च नागरिक के पद पर सुशोभित होते हुए देखने जा रहा है। ऐसे में राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में आप भी अपने एक वोट की आहुती दें।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ को 9 बार जनजातीय वर्ग के लोगों ने सांसद बनाया। जबकि, दिग्विजय सिंह को अविभाजित मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जनजातीय वर्ग के सम्मान के लिए द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button