सभी खबरें

मध्यप्रदेश सहित छह राज्यों के लिए केन्द्र सरकार ने शुरु किया गरीब कल्याण रोजगार अभियान, प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित

मध्यप्रदेश सहित छह राज्यों के लिए केन्द्र सरकार ने शुरु किया गरीब कल्याण रोजगार अभियान, प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित

धार/मनीष आमले :-  प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने प्रवासी मजदूरों को अपने मूल निवास स्थान और गृह प्रदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान का आज वीडियो कान्फ्रेंस कर ई-शुभारंभ किया। इस अभियान में मध्यप्रदेश सहित उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड और ओड़िसा राज्यों के 116 जिलों में वर्ष में 125 दिवस का रोजगार दिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत उन जिलों का चयन किया गया है जहां से 25 हजार से अधिक श्रमिक रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों में जाते हैं। अभियान के ई-शुभारंभ के अवसर पर मंत्रालय, भोपाल में मुख्यमंत्री से शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास  मनोज श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संबंधित छह राज्यों के मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री भी उपस्थित थे।
         वही धार जिला मुख्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कल्याण पटेल, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button