31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अधिकतर शहरों में बनेगा कांग्रेस का महापौर, भाजपा के पास खरीद फरोख्त के सिवा कोई रास्ता नहीं : जयवर्धन सिंह

भोपाल : मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे धीरे धीरे सामने आ रहें है। नतीजों के मुताबिक कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर देखी जा रहीं है।इसी बीच कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं।

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि मप्र के अधिकतर संभागों से जो रुझान आ रहे हैं उसके अनुसार जिला पंचायत और जनपद में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिल रही है और हमें पूरा विश्वास है कि नगरीय निकाय में भी हमारे पार्षद प्रत्याशियों को जीत मिलेगी।

उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पास खरीद फरोख्त के सिवा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने यही करके सरकार बनाई है। ये जनबल की नहीं धन बल की सरकार है।

इस दौरान पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि जनपद और जिला पंचायत में जहां भी हमारा बहुमत है हम अध्यक्ष बनाएंगे।

वहीं, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि हमारे नेता कमलनाथ ने धुआधार प्रचार किया हैं। हमें विश्वास है कि अधिकतर शहरों में कांग्रेस का महापौर बनेगा।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।