गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जम्मू में देखी The Kashmiri Files फिल्म, कही ये बड़ी बात

जम्मू : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को जम्मू के वेव मॉल में जम्मू कश्मीर के भाइयों बहनों के साथ द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी।
फ़िल्म देखने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस नरसंहार को देश की जनता के सामने लाने के लिए फिल्म डायरेक्टर श्री विवेक अग्निहोत्री उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं। मैं आग्रह करता हूं देश की जनता से, युवाओं से की इस फिल्म को जरूर देखें।
गृहमंत्री ने कहा कि आप देखिये किस तरह कम्युनिस्टों ने कश्मीरी पंडितों के इतिहास को बर्बरता को तोड़ मोड़ के देश के सामने रखा था। द कश्मीर फाइल्स पिक्चर ने सारी परतों का हटाने का काम किया है।
साथ ही गृह मंत्री ने की युवाओं से अपील इस फिल्म को जरूर देखें। द कश्मीर फाइल्स कों इतिहास जानने के लिए एक बार देखें और अपना भविष्य जानने के लिए बार-बार देखें। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितो के संघर्ष की सच्ची कहानी देखकर मन पीड़ा से व्यथित हो गया।




