खोजें

MADHYA PRADESH: गृह मंत्री बाला बच्चन जाति वाले आदेश को लेकर आज डीजीपी से करेंगे मुलाकात

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

भोपाल। पाँच नवम्बर को प्रदेश के डीजीपी वी.के सिंह ने एडवाइज़री जारी की थी. जिसके बाद से बवाल मच गया है. अब इस एडवाइजरी पर प्रदेश के गृह मंत्री का बयान आया है. जिनका कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है. अगर डीजीपी की ओर से ऐसा कुछ आदेश दिया भी गया है तो उसे गलत ठहराया.

इस आदेश के बाद विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि डीजीपी के पत्र से स्पष्ट है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कितनी खराब है. पूर्व डीजीपी नंदन दुबे ने कहा कि कार्रवाई कानून के दायरे में ही होनी चाहिए. गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि वे आज डीजीपी से मुलाक़ात करके इस विषय पर चर्चा करेंगे.        
 

Exit mobile version