Holi Special: शादी के 5 साल बाद फिर मीरा ने किया शाहिद से प्यार का इज़हार, वायरल हो रही ये तस्वीर

Holi Special: शादी के 5 साल बाद फिर मीरा ने किया शाहिद से प्यार का इज़हार, वायरल हो रही ये तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर की जोड़ी के ढेरों फैंस है साथ ही मीरा कपूर को लविंग वाइफ की लिस्ट में भी रखा जाता है और इस होली सेलिब्रेशन के मौके पर मीरा ने पति शाहिद को कुछ अलग तरीके से प्रपोज़ किया है। जिसकी पिक्चर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है और मीरा और शाहिद के फैंस इसे खूब पसंद कर रहे है।

कैसे किया मीरा ने प्यार का इज़हार

होली के मौके पर मीरा कपूर ने अपने गले पर SK लिखकर अपने पति से बॉन्डिंग को दर्शाया है. रंगों में सराबोर SK के नीचे दिल की पेंटिंग अपने आप में बहुत कुछ कहती नजर आ रही है. उन्होंने तस्वीर का कैप्शन दिया है, 'टेक्नीकलर इन लव लाइफ'. मीरा होली के अंदाज में रंगों के साथ साथ प्यार में भी डूबी नजर आ रही हैं. उनकी इस अदा पर उनके फैंस कुछ मजाक करने के मूड में भी दिखाई दिए. एक यूजर ने तो SK से सलमान खान जोड़ने की कोशिश की.

 

 

Exit mobile version