राजधानी में हिट एंड रनः कानून का रखवाला कौन? नशेड़ी युवक ने चार महिला आरक्षक पर चढ़ाई कार, तीन की हालत गंभीर

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- राजधानी भोपाल में नशेड़ियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं नशे कि हालत में हिट एंड रन की घटना को अंजाम दे चुके है। लेकिन इस बार इस घटना के शिकार आम नागरिक नहीं बल्कि आम लोगों के लिए सुरक्षा करने वाली पुलिस खुद इसका शिकार हो गई है। कार चालक ने चार महिला आरक्षकों पर कार चड़ा दी है और लगभग 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बताया गया कि वह चारों महिला आरक्षक ड्यूटी के बाद फिल्म देख कर लौट रहीं थी इसी दौरान नशे की हालत में कार चालक ने चारों को अपना शिकार बना लिय़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों से महिला आरक्षकों को बुलाकर ट्रैफिक में पदस्थ किया गया है। घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और तीनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद टीटी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नशेड़ी चालक को गुरफ्तार कर लिया है। वहीं कार को भी जब्त कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version