हुक्का लाउंज पर हिंदुवादी संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस ने 20 नाबालिग लड़का-लड़कियों को पकड़ा, कुछ संगठन के लोग भी हिरासत में

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जाने माने इलाके टीटी नगर में उस समय उड़पाद मच जब जौहरी होटल में हुक्का लाउंज में हो रही पार्टी को लेकर हिंदुवादी संगठनों ने हंगामा कर दिया। जबकि, हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा करने वाले लोगों को होटल से बाहर निकाला।
बतायक जा रहा है कि होटल से 20 नाबालिग लड़के-लड़कियां पकड़ाए हैं। सभी नाबालिग बर्थ-डे पार्टी के बहाने हुक्का पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी को चाइल्ड लाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) के हवाले कर दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हुक्का पार्टी की खबर कहीं से हिंदुवादी संगठन तक पहुंची तो संगठन से जुड़े लोग होटल पहुंच गए। जहां हिंदुवादी संगठन के सदस्यों ने संस्कृति से खिलवाड़ होने का आरोप लगाते हुए बच्चों को नशा परोसे जाने को लेकर आपत्ति जताई। वहीं, पुलिस ने बताया कि हिंदुवादी संगठन ने मामले को सांप्रदायिक संग देकर माहौल खराब करने की कोशिश की है और पुलिस के साथ विवाद करने के कारण संगठन के कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने बताया कि जो हुक्का नाबालिगों को परोसा जा रहा था उसमें नशा था या नहीं इसकी जांच चल रही हैं। फॉरेंसिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। यअगर हुक्कों में नशा पाया गया तो होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




