6 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

गोपाल भार्गव ने अधिकारियों को बताया वैश्या,कहा- सरकार बदलते ही चोला बदल लेते है

गोपाल भार्गव ने अधिकारियों को बताया वैश्या,कहा- सरकार बदलते ही चोला बदल लेते है

गोपाल भार्गव ने अधिकारियों को बताया वैश्या,कहा- सरकार बदलते ही चोला बदल लेते है                                  

भोपाल। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने हाल में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए विवादित टिप्पणी दी थी जिसके बाद अब गोपाल भार्गव ने अधिकारियों को वैश्या बताया है बता दें कि रतलाम में उन्होंने भाजपा विधायकों की मौजूदगी में कहा कि अधिकारी तो वैश्या की तरह कपड़े बदलते है, सरकार बदलते ही चोला बदल लेते है। रविवार को भार्गव चेतन खेल मेले में शामिल होने रतलाम पहुंचे थे। वहीं वीर सावरकर हितार्थ जनकल्याण समिति के सदस्य उनसे मिलने पहुंचे। इसी संस्था के द्वारा मलवासा के शासकीय स्कूल में बांटी गई कॉपियों पर सावरकर का जीवन परिचय और फोटो था, जिसके चलते स्कूल के प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया। भार्गव ने चर्चा के दौरान कहा कि निजाम बदलते वक्त नहीं लगता, अधिकारियों को यह बात समझना होगी की सरकार बदलते ही उनकी क्या दुर्गती होगी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।