मैहर :- ग्राम पंचायत भ्रष्ट, कोरोना बचाओ के नियमों का हो रहा है उल्लंघन, अनाज में हो रहा है घोटाला,

 

मैहर से सैफ़ी खान की रिपोर्ट:-  ग्राम पंचायत का भ्रष्टाचार जनपद पंचायत मैहर के ग्राम पंचायत पथरहटा मे सरकार व प्रशासन के आदेश की धज्जिया उडा़ई जा रही है, सोशल डिसटेंन्सिंग का नही हो रहा पालन और ना ही मास्क लगा रहें लोग।सरकारी आदेश पर सोसाइटी अनाज वितरण कर रही है उसमें भी भ्रष्टचार सामने हैं।

3-5 किलो अनाज तौल मे कम दिया जा रहा हैं।लोकट पथरहटा निवासी आनंद शिवहरे युवा समाजसेवी ने जानकारी दी एवं लोगो को व सोसाइटी प्रमुख को भी इस पर ध्यान देने हेतु कहा किंतु मानने को तैयार नही हैं।

ग्रामीणो ने इस पर संबंधित अधिकारी से कार्यवाही की मांग की हैं।

Exit mobile version