.jpeg)
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के बीच लगातार सियासत गरमाई हुई हैै. कांग्रेस लगातार शिवराज सरकार पर तंज कस रहा है. साथ ही साथ कांग्रेस ने उन जयचंदो को भी निशाना बनाया है जो सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं.
सभी जयचंदों को यह उम्मीद थी कि उन्हें मंत्री पद मिलेगा पर जब कल शिवराज के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो सिंधिया खेमे के सिर्फ दो जयचंद को मंत्री पद सौंपा गया.
जिसके बाद कांग्रेस लगातार जयचंदों पर तंज कस रही है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि.
दगाबाजी का इनाम भयावह होगा.
बीजेपी के चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु जाकर जनादेश का सौदा करने वाले हरदीप सिंह को भी मंत्री नहीं बनाया गया.
बीजेपी यह अच्छे से जानती है कि जो नेता अपनी मातृ संस्था और जनता से गद्दारी कर सकता है वह कभी किसी का सगा नहीं हो सकता.