राज्यपाल लालजी टंडन की हालत को लेकर चिंतित शिवराज उनसे मिलने हुए लखनऊ रवाना

लखनऊ/गरिमा श्रीवास्तव :-  राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji Tandon)की तबीयत इस वक्त बेहद नाजुक है उन्हें वेंटिलेटर पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल(Medanta Hospital) में रखा गया है. कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(YogiAdityanath) राज्यपाल लालजी टंडन से मिले जिसके बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(ShivrajSinghChauhan) राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने लखनऊ के मेदांता अस्पताल जा रहे हैं.

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जाने की खबर ट्वीट कर दी है.

राज्यपाल लालजी टंडन के लीवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसिजर किया गया. इसके बाद पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया. रक्तस्राव के चलते राज्यपाल इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद उनको आईसीयू में रखा गया था. लेकिन सोमवार शाम को उनकी हालत नाजुक हो गई है. देश के सभी नेता और जनता राज्यपाल लालजी टंडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है.. मेदांता अस्पताल के निदेशक राकेश कपूर (Rakesh Kapoor) ने राज्यपाल लालजी टंडन की हालत को बेहद नाजुक बताया है. 

Exit mobile version