अब उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में भी बढ़ा लॉक डाउन, जानिए लॉक डाउन का पालन करने के साथ साथ इन राज्यों के लोगों को और क्या करना होगा

लखनऊ / गरिमा श्रीवास्तव :- उड़ीसा,  पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना और महाराष्ट्र,  के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने भी लॉक डाउन को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया है. 

 उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन 30 अप्रैल तक रहेगा. 

इन राज्यो ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉक डाउन :- 

पश्चिम बंगाल-30 अप्रैल

  उड़ीसा 30अप्रैल
 कर्नाटक 30 अप्रैल 
उत्तर प्रदेश 30 अप्रैल
 पंजाब 1 मई
 उत्तराखंड 30 अप्रैल

 लॉक डाउन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक सभी को मास्क पहनने की अनिवार्यता रहेगी. अगर कोई भी बिना मास्क के दिखाई दिया तो उस पर कार्यवाही होगी.

 देश में लगातार कोरोना से  मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी. 

 कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉक डाउन एक्सटेंड करने का प्रधानमंत्री को सुझाव दिया था जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सभी के सुझाव पर विचार किया जाएगा. 

Exit mobile version