.jpeg)
अर्नब गोस्वामी के “पूछता है भारत” टैग लाइन पर हाईकोर्ट ने किया सवाल, कहा किस हैसियत से कहते हैं “पूछता है भारत” नोटिस जारी
मुंबई/ गरिमा श्रीवास्तव:-रिपब्लिक टीवी के एंकर अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने टीआरपी खरीदने को लेकर उनका नाम लिया. वहीं अब हाईकोर्ट ने भी अर्नब गोस्वामी को सवालों के घेरे में ला खड़ा कर दिया है.
हाईकोर्ट ने कहा कि अर्नब गोस्वामी जो अपने चैनल पर पूछता है भारत का टैगलाइन देते हैं वह किस हैसियत से दे रहे हैं. एक जनहित याचिका में यह बात कही गई थी कि अर्णब गोस्वामी अपने निजी सवाल चैनल के जरिए संबंधितों से पूछते हैं और कहते हैं सवाल पूछता है भारत..
जबकि संविधान में इस तरह की कोई भी आजादी नहीं की गई है कि देश की तरफ से ही कोई व्यक्ति किसी नेता, संस्था और सेलिब्रिटी से सवाल कर सके..
हाई कोर्ट के सामने वकील रोहन व्यास ने यह जनहित याचिका दायर की थी. कल सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अर्णब गोस्वामी सूचना प्रसारण मंत्रालय, न्यूज़ चैनल समेत 9 को नोटिस जारी किया है.
अब इन सभी लोगों को अगली सुनवाई होने तक जवाब देना पड़ेगा