
- सागर में दो बड़े सड़क हादसे
- मजदूरों से भरी पिकअप पलटी,
- 5 की मौत, इतने की हालत गंभीर
सागर / गरिमा श्रीवास्तव:- सागर (Sagar)में दो बड़े सड़क हादसे हुए. पहला हादसा हुआ सागर छतरपुर (Chhatarpur)सीमा पर जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 5 ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया तो वही एक इलाज केेेे दौरान मौत के मुंह में समा गया. मृतकों में 3 महिलाएं, एक बच्ची व दो पुरुष शामिल है, यह घटना उस दौरान हुई जब सागर से ट्रक छतरपुर की तरफ जा रही थी. आपको बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त हुए मजदूर उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar)जिले में जा रहे थे. पर अभी वह अपने घर पहुंच पाते जिसके पहले ही यह दर्दनाक हादसा हुआ. मौके पर छतरपुर और सागर दोनों जगहों की पुलिस सुरक्षा बल पहुंच चुकी है घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दूसरी दुर्घटना सागर जिले के शाहगढ़ (Shahgarh)के पास हुई है.
जहां मजदूरों (Labours)से भरी पिकअप पलटने से 24 लोग घायल हो गए हैं. 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. गंभीर मजदूरों को छतरपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य मजदूरों का इलाज शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. ये सभी मजदूर महाराष्ट्र(Maharashtra) से उत्तरप्रदेश जा रहे थे…
वही आज उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya)में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें मजदूरों की मौत हो गई. कई की हालत गंभीर बनी हुई है..