"शिव राज" में सिर्फ लूट, एक बल्ब है लेकिन 13731 रुपए का बिल, और कितने अत्याचार?? बताओ शिवराज सरकार??

“शिव राज” में सिर्फ लूट, एक बल्ब है लेकिन 13731 रुपए का बिल, और कितने अत्याचार?? बताओ शिवराज सरकार??
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- शिवराज सिंह चौहान की सरकार जब से आई है तब से अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग धांधली नजर आए हैं… भोपाल के भीम नगर की झुग्गी बस्ती में रहने वाली निर्मला बाई मंत्री के बंगले पर शिकायत लेकर पहुंची थी.. बता दे कि झुग्गी में सिर्फ एक ही बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है पर उनका बिजली का बिल 13731 रुपए आया. जब वह मंत्री के बंगले शिकायत लेकर पहुंचे तो मंत्री उपभोक्ता की जिंदगी में पहुंचे और यहीं पर संबंधित जोन के इंजीनियर को बुलाकर पूछताछ की.. निर्मला बाई ने अपने 13731 रुपए का बिल भी दिखाया.
इंजीनियर से जब मंत्री ने सवाल किया तो वह काफी देर तक सर झुकाए खड़ा. मंत्री के झुग्गी में जाने और इंजीनियर से पूछताछ के बाद जांच की गई. जिसके बाद निर्मला बाई को ₹212 का संशोधित बिल जारी किया गया. ..
बता दें कि जब निर्मला बाई को हजारों में बिल मिला तो वह अवाक रह गई. जबकि उन्होंने नया कनेक्शन लिया था. जोगी में सिर्फ एक पल नहीं लगता है फ्रिज टीवी, कूलर कुछ भी नहीं है.
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों पर फिर से जांच की जाएगी. जब भीम नगर बस्ती पहुंचे तो उनके साथ जीएम सिटी सर्कल अमृतपाल सिंह समेत अन्य इंजीनियर मौजूद थे. निर्मला बाई के अलावा अन्य लोगों ने उनकी शिकायत की…
शिवराज सिंह चौहान की जब से सरकार बनी है तब से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. इससे पहले भी कई जगह हजारों में बिल आए हैं. कुछ लोगों को मजबूरी में जमा करना पड़ता है,क्योंकि उनकी आवाज को दबाया जाता है जाने सुराज की सरकार में और क्या-क्या दिन देखने को मिलेंगे…. !




