सभी खबरें

पूर्व कैबिनेट मंत्री के कई ठिकानों पर ED ने मारा छापा, संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश – बुधवार को पूर्व मंत्री कैबिनेट गायत्री प्रसाद प्रजापति लखनऊ, अमेठी और सुल्तानपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। यौन शोषण केस में जेल में बंद गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा पड़ा हैं। इलाहाबाद से पहुंची ईडी की टीम ने दोनों स्थानों पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ एक साथ छापा मारा। एक टीम में करीब आधा दर्जन ईडी के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय पुलिस बल हैं।

बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे जिला मुख्यालय पहुंची ईडी की टीम दोनों स्थानों पर रवाना हुई। 7:00 बजे ईडी की टीम ने आवास विकास स्थित गायत्री प्रजापति के निजी आवास एवं चालक रामराज के घर में छापेमारी की। इलाहाबाद से आई ईडी की टीम घर में गहनता से छानबीन कर रही हैं। ईडी पूर्व मंत्री की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रही हैं।

ईडी ने बीते दिनों गायत्री प्रसाद प्रजापति से लंबी पूछताछ भी की थी। सपा शासनकाल में हुए खनन घोटाले की सीबीआइ जांच भी चल रही हैं। 

बता दे कि पिछले दिनों सीबीआइ ने अवैध खनन घोटाले में गायत्री प्रसाद प्रजापति के 22 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रह चुके हैं। उन पर अवैध खनन कराने के आरोप हैं। इसके साथ ही वह महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में भी आरोपित हैं। अवैध खनन के मामले में सीबीआइ ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।

गायत्री के पूर्व परिचित और उनकी कंपनी में काम करने वाले बृजभवन चौबे ने गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री और उनके बेटे अनिल प्रजापति समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई थी। लखनऊ पुलिस ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना गोमती नगर विस्तार के मु0अ0सं0 163/2020 धारा 506/386/388/419/420/467/468/471/120B भारतीय दंड विधान में वांछित चल रहे अभियुक्त अनिल कुमार प्रजापति पुत्र गायत्री प्रसाद प्रजापति निवासी एलजीएल आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद अमेठी को हजरतगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। 

अनिल प्रजापति पर जालसाजी, धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसको लेकर काफी समय से लखनऊ पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अनिल प्रजापति कोर्ट में पेशी के दौरान अपने पिता से मिलने आने वाले था। उसे हजरतगंज से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button