राजधानी भोपाल में रखा गया एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य, सेंटर्स पर लगी लंबी लाइनें
.jpeg)
राजधानी भोपाल में रखा गया एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य, सेंटर्स पर लगी लंबी लाइनें
भोपाल:- आज पूरे देश भर में वैक्सीन को लेकर महा अभियान जारी है. मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है. बताते चलें कि इस महा अभियान में 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. सिर्फ इतना ही नहीं कई जगह पर वैक्सीन लगाने के लिए उम्दा ऑफर भी दिए जा रहे हैं.
प्रदेश भर में 10 लाख से ज्यादा आज लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य बनाया गया.
राजधानी भोपाल में ही 850 वैक्सीन सेंटर्स बनाए गए हैं. सरकार के अलग-अलग विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं. राज्य में यह अभियान कितने बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 10 हजार से ज्यादा लोगों का अमला इस वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में जुटा है. इस अभियान के तहत राजधानी भोपाल में ही एक लाख 20 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. राजधानी के 90 नर्सिंग होम्स और अस्पतालों में वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए गए हैं..
वहीं ग्वालियर में लंबी लाइनें सुबह से ही वैक्सीनेशन सेंटर पर लग गई.
इंदौर में मॉल में व्यक्ति लगवाने पर जीत सकते हैं फ्रिज, और ये सामान, इस जगह पर वैक्सीन लगवा कर सकेंगे बस में फ्री यात्रा
पूरे देश भर में आज वैक्सीन को लेकर महा अभियान शुरू हो गया है उसमें मध्यप्रदेश के इंदौर में वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों को कई ऑफर दिए गए हैं.
मॉल में वैक्सीन को लेकर कई ऑफर दिए गए हैं अगर आप इंदौर के C21 मॉल में वैक्सीन लगाते हैं तो फ्रिज, इडली मेकर, मल्टी कुकर, आइसक्रीम कप, कैश कार्ड, फन गेमिंग कार्ड सहित कई आकर्षक ईनाम जीतने का सुनहरा मौका है.
सिर्फ इतना ही नहीं जो वैक्सीन लगवाएगा उसे आधे दिन की छुट्टी भी दी जाएगी. इसके लिए कलेक्टर ने आदेश दिए हैं.
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि सभी सेंटर पर मूलभूत सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है.
वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है और जब तक हितग्राही वैक्सीनेशन सेंटर पर रहेंगे तब तक वैक्सीनेशन का कार्यक्रम जारी रहेगा.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर सेंटर पर जा सकते हैं और अगर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो सेंटर पर पहुंच कर तत्काल ऑपरेटर द्वारा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
इंदौर में कोवैक्सीन के कम डोज़ मिलने से केवल दूसरा दोज लगाया जा रहा है.




