Haryana-Maharashtra Election Results 2019 Live Updates: अब हरियाणा में कांग्रेस को झटका, बीजेपी ने फिर बनाई बढ़त 

Assembly Election Result 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है | अब तक के परिणामानुसार महाराष्ट्र में जहां भाजपा और शिवसेना का गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही है, तो वहीं, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के लिए हालात चुनौतीपूर्ण हैं |

बीजेपी की संख्या बहुमत से पहले ही अटक गई है, जबकि कांग्रेस भी सरकार बनाने की कवायद में जुटी हुई है | हाल ही में खबर सामने आ रही है कि हरियाणा में सीटों की संख्या लगातार बदल रही है | कांग्रेस के बराबरी पर आने के बाद बीजेपी ने एक बार फिर वापसी दिखाई है और पार्टी कांग्रेस से काफी आगे निकल चुकी है | फिलहाल, भाजपा 41 और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है | 

Exit mobile version