मुलायम के समधी हरिओम यादव का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा "जो अपने पिता का ना हुआ वो किसी का नहीं" नहीं बन सकते सीएम 

 

मुलायम के समधी हरिओम यादव का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा “जो अपने पिता का ना हुआ वो किसी का नहीं” नहीं बन सकते सीएम 

 

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है सभी पार्टियों की जोर शोर से तैयारियां चल रही है इसी बीच मुलायम यादव के समधी हरिओम यादव ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है उन्होंने कहा कि जो अपने पिता का नहीं हुआ वह किसी का नहीं हो सकता है अखिलेश मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने रामगोपाल को असली शकुनि बताया है. 

समाजवादी पार्टी के भीतर भी टिकट वितरण को लेकर असंतोष की खबरें सामने आईं हैं और सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की चार सीटों पर बागियों ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

 

लखनऊ ग्रामीण की चार सीटों मोहनलाल गंज, मलिहाबाद, सरोजनी नगर और बक्शी का तालाब (बीकेटी) पर सपा ने दिग्गज नेताओं का टिकट काट दिया है। वहीं, टिकट न मिलने के बाद अब चारों नेताओं ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में इन सीटों पर मुकाबला काफी कांटे का होता दिखाई दे रहा है।

 

Exit mobile version